फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में महापंचायत: टिकैत बोले- देश लड़ेगा पहलवानों और तिरंगे की लड़ाई, सांसद ब्रजभूषण पर बोला हमला

Fri, 02 Jun 2023 12:10 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

कुरुक्षेत्र में आज महापंचायत : हरियाणा जाते हुए राकेश टिकैत ने शामली में कहा कि देश पहलवानों और तिरंगे की लड़ाई लड़ेगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि महिला पहलवानों ने रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन, आरोपी सांसद ब्रजभूषण की गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन
राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि पहलवान देश की धरोहर है। समाज और देश मिलकर पहलवानों के सम्मान की लड़ाई लड़ेगा।

विज्ञापन


कुरुक्षेत्र में आयोजित खाप पंचायत में जाते हुए राकेश टिकैत शामली के बिड़ौली गुरुद्वारे में करीब आधा घंटा रुके। यहां उन्होंने कहा कि महिला पहलवानों ने रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन आरोपी सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई। कुरुक्षेत्र में सभी खापों और समाज के जिम्मेदार लोग मिलकर इस मुद्दे पर आगे का निर्णय लेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसानों के लिए खुशखबर: मुआवजे की मांग पूरी, शासन ने जारी किए 17 करोड़ रुपये, 2021 से बैठे थे धरने पर 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह तिरंगे की लड़ाई है। महिलाओं के सम्मान की लड़ाई है। समाज और देश इस लड़ाई को मजबूती से लड़ेगा।

यह भी पढ़ें: खाप चौधरियों की पंचायत: जय जवान, जय किसान और जय पहलवान के नारों से गूंज उठी सोरम की धरती, अब फैसले का इंतजार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें