जैन धर्म के 24वें तीर्थांकर भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में जगह-जगह विशेष पूजा पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जैन मंदिरों में भगवान महावीर का अभिषेक कर उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
भगवान का जन्म कल्याणक मनाने के लिए नगर में उत्सव का माहौल रहा। बुधवार सुबह से ही श्रद्धालु जैन मंदिरों में एकत्र होने लगे थे। शहर के तालाब रोड और जैन मोहल्ला और मोहल्ला धर्मपुरा में जैन मंदिरों में भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक किया गया। बाल रूप में भगवान महावीर की पालना की झांकी प्रस्तुत की गई। उधर, जैन मोहल्ला में श्री पार्श्वनाथ धरेंद्र पद्मावती प्रभावना संघ, सकल जैन समाज की ओर से परम पूज्य छुल्लक रत्न 105 समर्पण सागर महाराज के आशीर्वाद से भगवान महावीर का जन्म कल्याण महोत्सव मनाया गया। सुुभाष चौक पर सुबह 11 बजे उद्यमी जेके जैन के प्रतिष्ठान पर विशाल भंडारा लगाया। उधर, गढ़ीपुख्ता के श्री दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र में भगवान महावीर जयंती के मौके पर सुबह प्रभातफेरी निकाली गई। विधि-विधान से पाठ किया गया। दोपहर में णमोकार मंत्र का पाठ किया गया। शाम को भगवान महावीर चालीसा एवं भजन आरती की गई। इस अवसर पर नीरज जैन, सुदेश जैन, अजय, विपुल, मिठ्ठन जैन, दीपक कुमार, ममता जैन, शिखा जैन, रेखा जैन, हेमा जैन आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
संस्कार लघु नाटिका ने सभी का मनमोहा
जैन धर्मशाला में भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव की पूर्व संध्या में मंगलवार शाम पार्श्वनाथ जैन ट्रस्ट की ओर से बालक-बालिकाओं ने डांडिया प्रस्तुत करके श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उद्योगपति जेके जैन, आलोक जैन, आशीष जैन ने भगवान महावीर के चित्र का अनावरण किया। प्रवीण जैन और प्रविंद्र जैन ने दीप प्रज्ज्वलित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम महिला जैन मिलन ने तीर्थांकर के द्वारा प्रस्तुत किए गए। जिसमें कठपुतली नृत्य, भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याण महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर बालक बालिकाओं ने संस्कार लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। जिसमें पैसा कमाने के साथ साथ संस्कार भी बच्चों में जरूरी का संदेश दिया। समारोह में भगवान महावीर के बाल रूप का पालना झूलने का शुभारंभ ललित जैन, नीरू जैन द्वारा किया गया। इस मौके पर पार्श्वनाथ जैन ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज जैन, मंत्री प्रवीण जैन, मंच संचालन सचिन जैन भगत जी द्वारा किया गया। भक्ति संगीत संध्या समारोह में नित्या, शैलवी, अनन्या, आव्या, काव्या, श्राव्या, वर्णिका, भूमिका, आन्या, अनुष्का, डॉक्टर मृदुला जैन, प्रीती, प्रियंका, शिल्पा, सीमा, राशि, रेणु, मनीषा जैन, नीतू, प्रीति, विजेता, नवनीत, पंकज आदि का योगदान रहा।
शिक्षण संस्थाओं में मनाई महावीर जयंती
शहर की शिक्षण संस्थाओं में महावीर जयंती धूमधाम से मनाई गई।
भैसवाल रोड स्थित श्रीसत्यनारायण इंटर कालेज में भगवान महावीर स्वामी के चित्र पर प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मौके पर आचार्य अरविंद जैन, आचार्य अंजलि जैन, धीर सिंह, सतीश शर्मा, अनिल, घनश्याम सारस्वत, रामनाथ, शिवकुमार, छवि शर्मा, लक्ष्मी गर्ग, नीतू, अमित, मोहित मित्तल, अरविंद, लोकेश वर्मा मौजूद रहे। उधर, मेपल्स एकेडमी में महावीर जयंती के उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल, प्रधानाचार्य डॉक्टर उत्तम सिंह ने महावीर स्वामी के जीवन पर प्रकाश डालकर सिद्धांतों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। मौके पर शिक्षक प्रताप सिंह, कृशनेंदु, सुभ्रो दत्ता, दुष्यंत, देवांशु संगल, मोनू कुमार, पिकी बालियान, रजनी चौधरी, नीतू मलिक, विरेंद्र कोर, प्रिंसी, पूर्णिमा गिरी, सुजाता चौहान, सुशीला, रिया अरोरा, साधना त्यागी, सोनी शर्मा आदि मौजूूूद रहे।