झिंझाना। बुधवार को नगर पंचायत झिंझाना के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह के निर्देश पर नगर पंचायत के सफाई नायक अमित कुमार ने सफाई कर्मियों के साथ लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सफाई नायक अमित कुमार ने कस्बे के मुख्य बाजार में और बस स्टैंड पर अतिक्रमण कर रहे 14 व्यापारियों को नोटिस जारी किए गए। सफाई नायक ने अतिक्रमण करने वालों की सूची पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।