चैत्र नवरात्र व्रत के सातवें दिन मां काल रात्रि की विशेष पूजा-अर्चना की गई। शनिवार को महादुर्गाष्टमी-श्रीरामनवमी मनाई जाएगी। इस मौके पर श्री मंदिर हनुमान टीला, हनुमान धाम पर रामनवमी उत्सव प्रात: 10 बजे श्री रामायण की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
शुक्रवार को करनाल रोड पुरानी सब्जी मंडी स्थित मां शाकंभरी देवी, कैराना रोड गुलजारी वाला मंदिर, हनुमान धाम, माजरा रोड स्थित भाकूवाला मंदिर, टंकी रोड स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर, मंदिर ठाकुरद्वारा, राजो मोहल्ला में श्री बालासुंदरी मंदिर में श्रीदुर्गा नवरात्र के सातवें दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां काल रात्रि की विशेष पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पडी। इस मौके पर घरों और मदिरों में मां लक्ष्मी, सरस्वती, महाकाली का विधिविधान से पूजन किया गया। श्री दुर्गा सप्तशती पाठ, श्रीदुर्गा स्तोत्र, चालीसा का उच्चारण किया गया। महाआरती के साथ श्रद्धालुओं ने मनोकामना मांगी गई। उधर, श्री मंदिर हनुमान टीला, हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को रामनवमी उत्सव का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे श्री रामायण जी की शोभायात्रा शहर में निकाली जाएगी। प्रात: 11 बजे भजन-कीर्तन, दोपहर 12 बजे भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। श्री हनुमान धाम स्थित श्रीराम दरबार में अखंड रामायण का पाठ 13 अप्रैल को प्रात: 10 बजे संपन्न होगा।