कैराना लोकसभा क्षेत्र का मतदान संपन्न होने के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों से आए अर्द्धसैनिक बल और पुुलिस फोर्स शुक्रवार को दूसरे चरण के लिए रवाना कर दिया गया है। नवीनमंडी स्थल सभी विधानसभा के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूप में ईवीएम- वीवीपैट आदि को सुरक्षित रखाकर अर्ध सैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है।
शुक्रवार को नवीन मंडी स्थल पर चुनाव प्रेक्षक गोरखनाथ और जिला निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में लोकसभा की विधानसभा वार स्क्रूटनी के बाद ईवीएम-वीपीपैट को स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है। इसके बाद नवीन मंडी स्थल से एसपी अजय कुमार और एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों से प्रथम चरण के मतदान के लिए आए अर्द्धसैनिक बल और पुुलिस फोर्स को दूसरे चरण के मतदान के लिए रोडवेज बसों से रवाना किया।
डीएम के सामने पेश हुए माइक्रोऑब्जर्वर, इंजीनियर
थानाभवन विधानसभा के बूथ नंबर 183 के सेक्टर व जोनल, माइक्रोआर्ब्जवर, ईसीआईएल के इंजीनियर को जिला निर्वाचन अधिकारी ने तलब करके जानकारी ली। बता दें कि थानाभवन कस्बे के लालालाजपत राय इंटर कालेज के बूथ नंबर 183 पर मतदाताओं द्वारा कमल के फूल पर वोटिंग किया जा रहा था किंतु ईवीएम-वीवीपैट में आई गड़बड़ी के कारण वोट कप प्लेट पर पड़ रही थी। डीएम ने पीठासीन अधिकारी को चैलेंज करने के साथ-साथ वीवीपैट बदलने को कहा गया था। मगर, पीठासीन अधिकारी ने ऐसा नहीं किया था। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेेश कुमार ने माइक्रोआर्ब्जवर, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट, ईसीआईएल के इंजीनियर को तलब करके जानकारी ली। इंजीनियर ने बताया कि बार-बार बटन दबाए जाने से ईवीएम-वीवीपैट बीस मिनट बंद रही।