फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशाग्र बुद्धि के धनी थे माधव राव

विज्ञापन
शामली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधव - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कुशाग्र बुद्धि के धनी थे माधव राव
विज्ञापन

शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधव राव सदाशिव राव गोलवलकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और माधव राव के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन से हुआ।
मुख्य वक्ता उप प्रधानाचार्य मलूक चंद ने माधव राव सदाशिव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे कुशाग्र बुद्धि के धनी थे। अपने विद्यार्थी जीवन में भी माधव राव अपने मित्रों को अध्ययन में उनका मार्गदर्शन किया करते थे। अध्यापक होने के नाते उनकी विलक्षण प्रतिभा और योग्यता से छात्र बहुत प्रभावित थे। छात्र उनको गुरुजी के नाम से संबोधित करने लगे थे। संघ के प्रति संपूर्ण समर्पण एवं प्रबल आत्म संयम होने के कारण 1939 में उन्हें सरकार्यवाह नियुक्त किया गया। 1940 में डॉ. हेडगेवार ने उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का द्वितीय सरसंघचालक नियुक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिपिक मोहित कुमार ने शत नमन माधव चरण में सुनाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में आचार्य पुष्पेंद्र कुमार, मोहर सिंह, नीटू कश्यप, अरविंद कुमार, अंकुर कुमार, ब्रजपाल सिंह, अंकित भार्गव, मधुबन शर्मा, अक्षय कुमार, प्रदीप कुमार, सुभाष चंद, सीताराम, ब्रिजेश कुमार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता उप प्रधानाचार्य मलूक चंद ने और संचालन आचार्य सोमदत्त आर्य ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें