फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: वेलेंटाइन-डे पर कराया प्यार का एहसास, रिश्तोें में आई मिठास

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। प्यार के रिश्तों को मजबूत करने के लिए हर किसी ने वेलेंटाइन-डे को अपने अंदाज में मनाया। प्यार की कोई उम्र नहीं होती, यह बुधवार को शहर के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट में देखने को मिला। कई स्थानों पर कपल पार्टी हुई। वहीं बेकरी से केक और चॉकलेट की खरीदारी हुई। सराफ की दुकानों में भी खूब भीड़ रही। वहीं वेलेंटाइन-डे को अच्छे से मनाने के लिए शहर के कई नवविवाहित जोड़े होटलों और शहर से बाहर घूमने गए।
विज्ञापन

-पत्नी को कराया डिनर और गोल्ड की दी चेन
शहर के काकानगर के रहने वाले रोहित चौधरी ने बताया कि उन्होंने वेलेंटाइन-डे पर पूरा आनंद लिया। पहले पत्नी रविता को गिफ्ट में गोल्ड की चेन दी। इसके बाद शाम को शहर के एक होटल में कैंडल लाइट डिनर का आनंद लिया।

-सरप्राइज ट्रिप प्लान की, दिनभर की मस्ती
शामली निवासी राहुल देशवाल ने बताया कि वेलेंटाइन-डे पर पत्नी निधि को बिना बताए सरप्राइज ट्रिप प्लान की। वह उन्हें बिना बताए अपने दिल्ली के फार्म हाउस पर पहुंचे। इसके बाद शाम के समय दिल्ली के होटल में कैंडल लाइट डिनर करने पहुंचे। इसके बाद पत्नी को गिफ्ट मेें डायमंड की रिंग पहनाई।
विज्ञापन

-रोमांटिक डिनर किया
शामली के कमला कॉलोनी निवासी अतुल जैन ने वेलेंटाइन डे पर एंजॉय करने के लिए शहर के एक होटल में शाम को पत्नी हिमानी जैन के साथ रोमांटिक डिनर किया। इसके साथ ही पत्नी को खुश करने के लिए उपहार देते हुए पत्नी को जीवन भर साथ देने का वादा करते हुए वेलेंटाइन डे की बधाई दी।


-शहर के पार्कों में अलर्ट रही पुलिस
वेलेंटाइन को लेकर जिले के विभिन्न पार्क में पुलिस अलर्ट रही। हालांकि, पार्क में कोई भी कपल नजर नहीं आया। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी अतिरिक्ति फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें