शामली। कस्बा बनत में किसान क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबला किसान क्लब बनत और पुरमाफी के बीच हुआ। जिसमें बनत को 2-1 से हरा पुरमाफी ने ट्रॉफी पर कब्जा किया।
शनिवार को बनत में चल रही दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। जिसे देखने के लिए मैदान खचाखच भरा हुआ था। प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला सेमीफाइनल कुरुक्षेत्र व पुरमाफी के बीच मुकाबला हुआ। जिसमेें पुरमाफी विजय रहा। वही दूसरा सेमीफाइनल मैच बनत और यंग क्लब के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें यंग क्लब को हरा बनत फाइनल में पहुंचा। प्रतियोगिता का फाइनल मैच बनत और पुरमाफी के बीच खेला गया।
जिसमें बड़ा ही रोचक मुकाबला हुआ। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। जिसमें पुरमाफी ने बनत को 2-1 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया।
मुख्य अतिथि संतोष देवी ने विजेता टीम को ट्रॉफी और नगद राशि देकर पुरस्कृत किया। बताया कि छात्रों को भी पढ़ाई के साथ साथ खेलों की ओर भी ध्यान देना चाहिए। इस दौरान वेदपाल सिंह, नेपाल सिंह, रामपाल सिंह सभासद, योगराज सिंह, अनुज, भरतवीर सिंह, मनोज, राजकुमार सिंह, सुधीर, अमरपाल सिंह, शकील अहमद, गफ्फार आदि मौजूद रहे।