शामली बाइक रैली निकालते बाइक सवार
- फोटो : SHAMLI
शामली। विशेष सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन एआरटीओ कार्यालय से बाइक रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। शाम को एसटी तिराहा पर कैंडल जलाकर सड़क हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।
जनपद में परिवहन विभाग द्वारा 14 अक्तूबर से शुरू हुए विशेष सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन रविवार को एआरटीओ कार्यालय से बाइक रैली निकाली गई। एआरटीओ मुंशीलाल ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। बाइक रैली गुरुद्वारा तिराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। एआरटीओ ने बताया कि शाम को एसटी तिराहा पर कैंडल जलाकर सड़क हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एआरटीओ ने बताया कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन किया गया। इस दौरान परिवहन विभाग के अधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे।