फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदल गईं शादी की खुशियां 

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव मंगलौरा निवासी यूपी पुलिस के सिपाही अंकुर चौधरी की गोली लगने से मौत होने की खबर मिलते ही घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दस दिन बाद उसकी शादी होनी थी। कार्ड भी बंटने लगे थे। इस घटना से पूरे गांव में शोक है।
विज्ञापन

चौसाना क्षेत्र के गांव मंगलौरा निवासी अंकुर चौधरी (26) पुत्र राजकुमार का 2015 में यूपी पुलिस में आरक्षी के पद पर चयन हुआ था। उनकी ट्रेनिंग फिरोजाबाद पुलिस अकादमी में हुई थी। वर्तमान में जिला मेरठ के फलावदा कस्बा पुलिस चौकी पर तैनात थे। शुक्रवार सुबह परिजनों को अंकुर की मौत की खबर पहुंची तो गहरा सदमा लगा। माता-पिता, भाई और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन और ग्रामीण सूचना के बाद मेरठ के लिए रवाना हो गए। परिजनों ने बताया कि अंकुर की 21 जनवरी को शादी होनी थी। उनकी हसनपुर बारात जानी थी। तीन दिन बाद 14 जनवरी से एक माह के लिए उन्हें छुट्टी आना था। घर में शादी की तैयारियां जोरशोर से चल रही थी। घर और घेर में रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा था। शादी की खुशियां एक झटके में ही मातम में बदल गई। शादी के कार्ड छप चुके थे और रिश्तेदारी, परिचितों व मित्रों को बांटने भी शुरू हो गए थे। अंकुर की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक छा गया। ग्रामीणों, परिजनों, रिश्तेदारों का उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गया। ग्रामीण पीड़ित परिजनों को सांत्वना देकर ढांढस बंधाने में लगे हुए हैं।

अंकुर के बाद दो छोटे भाई-बहन रह गए
अंकुर तीन बहन भाइयों में सबसे बड़ा था। उनके जाने के बार घर में दो छोटे भाई-बहन रह गए हैं। बहन रीना (23) ग्रेजुएशन में अंतिम वर्ष है और उससे छोटा भाई अनुज (22) ने शामली के एक कालेज से बीए की है। वह भी पुलिस में भर्ती होने के लिए कोचिंग कर रहा है। दोनों बहन-भाइयों के साथ मां पुष्पा देवी और पिता राजकुमार का हाल बेहाल है। उन्हें तो यकीन नहीं हो रहा कि अंकुर उन्हें हमेशा के लिए छोड़कर इस दुनिया से चला गया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने तो कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि एक दिन अंकुर उन्हें इस तरह छोड़कर इतनी दूर चला जाएगा कि फिर कभी वापस लौटकर नहीं आएगा।
विज्ञापन


पिता ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग
मृतक सिपाही के पिता राजकुमार ने रोते हुए कहा कि अंकुर की हत्या हुई है। इस हत्याकांड के पीछे साजिश होने की आशंका जताते हुए उन्होंने उच्च स्तरीय जांच की मांग की। अंकुर चार दिन पहले घर आया था। उसने अपनी शादी के कार्ड देखकर कहा था कि पिताजी पूरे गांव में अपने सभी परिचितों को शादी के कार्ड देना। रोज-रोज शादी के कार्यक्रम नहीं होते। छोटे भाई अनुज ने कहा कि उनका भाई बड़ा ही मिलनसार और खुश मिजाज था। उनके साथ कोई बड़ी साजिश रची गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें