फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर युवक से की लूटपाट

Wed, 21 Oct 2015 01:07 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। रेलवे स्टेशन के निकट चार हथियारबंद बदमाशों में युवक को बंधक बनाकर नगदी और बाइक लूट लिया।
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने युवक से मारपीट भी की। लूटपाट के बाद बदमाश युवक को कपड़ों से बांधकर गन्ने के खेत में फेंककर फरार हो गए। बाद में किसी तरह बंधन मुक्त होकर युवक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे।


थाना क्षेत्र के गांव हुरमंजपुर निवासी सुधीर गांव बिराल में बिजली की दुकान करता है। सोमवार शाम को वह दुकान बंद करके बाइक से गांव लौट रहा था। जब वह रेलवे स्टेशन के समीप पहुंचा, तो पास के जंगल से निकलकर चार हथियारबंद बदमाशों ने रोक लिया और उससे मारपीट करते हुए तीन हजार रुपये की नगदी, मोबाइल फोन और बाइक लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूटपाट के बाद बदमाश उसे बंधक बनाकर गन्ने के खेत में फेंककर फरार हो गए। किसी तरह से उस वह बंधन मुक्त होकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई । पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

थानाध्यक्ष आरके शर्मा का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें