फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी पर अच्छाइयों पर चलने का संकल्प लिया

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
शहर की पंजाबी कालोनी रघुनाथ मंदिर में लोहड़ी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान लोहड़ी जलाकर बुराइयों का दहन किया गया और अच्छाइयों पर चलने का संकल्प लिया गया।  
विज्ञापन

रविवार रात पंजाबी समाज द्वारा रघुनाथ मंदिर में लोहड़ी पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रधान सुभाष रसवंत ने पूजन कराया। इसके बाद लकड़ी जलाकर उसमें रेवड़ी, मूंगफली और मक्का के दाने आदि डालकर बुराइयों का अंत किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने अच्छाइयों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सुभाष रसवंत, अशोक ठेकेदार, हंसराज, राधेश्याम, बिट्टू ठेकेदार, राजन बत्रा, अरुण छाबड़ा, राणू, सुभाष, गिरधर आदि मौजूद रहे। इसके अलावा पंजाबी कालोनी में चौक पर भी लोहड़ी पर्व मनाया। यहां पर महिलाओं और पुरुषों ने इकट्ठे होकर लकड़ियां जलाई और ढोल बजाकर नाचते झूमते पर्व मनाया। महिलाओं ने लोहड़ी के मंगल गीत गाकर पर्व का आनंद लिया। यहां पर भी अग्नि में रेवड़ी, मूंगफली और मक्का के दाने डालकर पर्व मनाया। इस अवसर पर अजय पाठक, विजय कुमार, दिनेश आदि मौजूद रहे। इस दौरान मूंगफली, रेवड़ी और मक्का के दानों का प्रसाद वितरण किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें