फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का त्योहार

विज्ञापन
शामली पंजाबी कॉलोनी स्थित रघुनाथ मंदिर में लोहडी का पूजन करते पंजाबी समाज के लोग। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का त्योहार
विज्ञापन

शामली। जिले में लोहड़ी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। शाम को शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित रघुनाथ मंदिर में लोहड़ी जलाकर परिक्रमा की गई। दोपहर में पंजाबी समाज के पुरुष और महिलाओं ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर लोहड़ी का पर्व मनाया। इस अवसर पर डीएम जसजीत कौर ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को लोहड़ी पर्व की बधाइयां दी।
विज्ञापन

शहर के पंजाबी कॉलोनी से पहुंचे लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ डीएम को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं दी। कलक्ट्रेट परिसर में प्रसाद के रूप में रेवड़ी, मूंगफली वितरित किए गए। रात आठ बजे शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित रघुनाथ मंदिर में लोहड़ी का पर्व मनाया गया। पूजा अर्चना के बाद मंदिर परिसर में लोहड़ी जलाकर उसकी परिक्रमा की गई और मूंगफली, रेवड़ी, मक्का के दानों की लोहड़ी में आहुति दी गई। सभी को एकता व भाईचारे का संदेश देते हुए त्योहार की बधाई दी। बच्चों और महिलाओं ने घरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। इस मौके पर अशोक, सुभाष, राधेश्याम भारती, राकेश शम्मी, राजेश सेठी, यशपाल, किशनलाल जुनेजा, हंसराज अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

शामली पंजाबी कॉलोनी स्थित रघुनाथ मंदिर में लोहडी का पूजन करते पंजाबी समाज के लोग।- फोटो : SHAMLI

शामली पंजाबी कॉलोनी स्थित रघुनाथ मंदिर में लोहडी का पूजन करते पंजाबी समाज के लोग।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें