फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी ने रोका लोहिया आवासों का निर्माण

Tue, 27 Dec 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
शामली।  नोट बंदी का असर डॉ. राममनोहर लोहिया आवास के निर्माण पर पड़ रहा है। जिला मुख्यालय से लोहिया आवासों की लाभार्थियों को प्रथम किश्त जारी हो गई है, लेकिन बैंकों से पैसा नहीं निकल रहा है। 
विज्ञापन


 जिले में डॉक्टर राममनोहर लोहिया आवास में 481 लाभार्थियों का चयन हुआ है। लोहिया आवासों के लिए 2.70 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। प्रथम किश्त के रूप में अधिकारियों ने नौ दिसंबर को सभी लाभार्थियों के खाते में 1.37 लाख रुपये की धनराशि हस्तांतरित करा दी। बैंकों की लिमिट कम होने से लोहिया आवास  निर्माण प्रभावित हो रहा है।

बैंकों से लोहिया आवास की धनराशि मात्र दस हजार रुपये प्रति सप्ताह निकलने से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। शामली ब्लाक   के ग्राम चूनसा निवासी खातून ने डीडीओ बलराम सिंह, सीडीओ यशु रुस्तगी को अवगत कि उसका लोहिया आवास वर्ष 2016-17 के लिए स्वीकृत हुआ है। प्रथम किश्त में बैंक से मात्र दस हजार रुपये निकल पाए हैं। पांच हजार रुपये वह राज मिस्त्री को भवन निर्माण की मजदूरी दे पाए हैं। पांच हजार रुपये लोहे के गेट बनवाने के लिए दिए हैं। धनराशि के अभाव में उनका लोहिया आवास अधर में अटका पड़ा है। 
विज्ञापन


नोटबंदी से प्रभावित लोहिया आवास के लाभार्थियों को चेक बुक प्रदान की जाएगी। आरटीजीएस के माध्यम से लोहिया आवास निर्माण के लाभार्थियों को धनराशि उपलब्ध हो जाएगी। उनके सामने धनराशि की कठिनाई नहीं हो पाएगी - यशु रुस्तगी, सीडीओ शामली।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें