फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे के पुल को आम नागरिकों के लिए बंद किया

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
दिल्ली- शामली,  सहारनपुर  रेलवे लाइन के  विद्युतीकरण के तहत शामली रेलवे स्टेशन पर लोहे के पुल को ऊंचा करने की कवायद शुरू हो गई है। रेलवे विभाग ब्रिज के अफसरों के निर्देश पर कर्मचारियों ने रेलवे के लोहे के पुल को ऊंचा उठाने के लिए जीने को उखाड़ने के लिए खोदाई का कार्य शुरू कर दिया है। सोमवार से ही लोहे के पुल को आम नागरिकों के लिए बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन

दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर शाहदरा से लेकर टपरी के बीच एकमात्र  शामली रेलवे स्टेशन पर लोहे का फुट ओवरब्रिज बना ह़ुआ है। रेलवे के लोहे के फुटओवर ब्रिज की ऊंचाई  6.25 मीटर  है। रेलवे बजट 2016 में दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग का दोहरीकरण-विद्युतीकरण स्वीकृत किया गया था। विद्युतीकरण के लिए पहले अंबाला डिवीजन द्वारा कार्य किया जा रहा था। विद्युतीकरण कार्य में ढिलाई बरतने के मामले अब यह कार्य दिल्ली डिवीजन को सौंपा गया है। दिल्ली डिवीजन के अफसरों द्वारा विद्युतीकरण के कार्य को अंजाम देने के लिए  रेलवे के बिजली के खंभों पर तारों को सुरक्षित करने के लिए ब्रिज के रेलवे के अफसरों ने  शामली रेलवे स्टेशन पर लोहे के पुल को ऊंचा करने की कवायद शुरू कर दी है। रेलवे विभाग ने शामली रेलवे स्टेशन पर लोहे के पुल को आम नागरिकों के लिए बंद कर दिया है। रेलवे विभाग की ओर से नोटिस बोर्ड लगा दिया कि उत्तर रेलवे का कार्य प्रगति पर है, असुविधा के लिए खेद है। रेलवे ब्रिज संबंधी कर्मचारियों ने लोहे के पुल का जीने की खोदाई काम शुरू कर दिया है। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग स्थित  शामली  रेलवे स्टेशन पर लोहे का पुल की ऊंचाई 6.25  मीटर है। विद्युतीकरण के तहत लोहे के पुल की ऊंचाई कम होने के कारण  रेलवे के लोहे के पुल को  ऊंचा किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि विद्युतीकरण के तहत  रेलवे पुल का ऊंचा करने के लिए रेलवे ब्लाक लिया जाएगा। फरवरी माह में रेलवे ब्लाक की अनुमति प्राप्ति हो जाएगी। रेलवे ब्लाक की अनुमति आने के बाद  शामली रेलवे स्टेशन पर भी लोहे के पुल का ऊंचा किया जाएगा।  

एक दिन में बनाए जाएंगे 11 अंडरपास 
शामली।  उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि दिल्ली- शामली, सहारनपुर  रेलवे मार्ग पर दोहरीकरण के तहत रेलवे फाटकों पर अंडरपास बनाने का काम तेजी से किया जाएगा। फरवरी माह में एक दिन में ब्लाक लेकर  दस अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अंडरपास निर्माण के लिए ब्लाक की अनुमति ली जा रही है। उन्होंने बताया कि 149 रेलवे फाटक है, जिनमे ं81 गेट प 33 बिना गेट के हैं। जिन पर 68 गेटों पर अडरपास का काम पूरा हो चुका है। अधूरे रेलवे फाटकों पर अंडरपास काम शुरू किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें