फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मीपुरा प्रकरण में धरना

Sat, 31 Oct 2015 12:28 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बृहस्पतिवार को चौसाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुरा में चुनावी छींटाकशी को लेकर हुई फायरिंग के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर ठाकुर कर्ण सिंह पीड़ित पक्ष के साथ चौसाना चौकी पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा पुलिस राजनीतिक दबाव के चलते आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। बाद में पीड़ित पक्ष ने 16 नामजद कर करीब 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बाद धरना समाप्त किया।

बृहस्पतिवार को शाम करीब साढ़े सात बजे गांव लक्ष्मीपूरा में चुनाव समाप्त होने के बाद जिला पंचायत सदस्य पद के वार्ड नंबर छह से उम्मीदवार पंजाब सिंह और ठाकुर कर्ण सिंह के समर्थकों में छींटाकशी को लेकर फायरिंग हो गई। इसमें ठाकुर कर्ण सिंह समर्थक पक्ष के छह लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन


 घायलों ने कहा पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इससे क्षुब्ध होकर शुक्रवार को ठाकुर सिंह पीड़ित पक्ष को साथ लेकर चौसाना चौकी पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान कर्ण सिंह ने कहा पुलिस राजनीतिक दबाव में है। इस कारण कार्रवाई नहीं हो रही है। उल्टे पीड़ित परिवारों के खिलाफ ही कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

उन्होंने पीड़ित पक्ष के न्याय के लिए लड़ाई लड़ने का भी आश्वासन दिया। बाद में दोपहर 12 बजे सीओ झिंझाना धरनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। जिसके बाद पीड़ित पक्ष के टीकाकरण पुत्र जुल्फी की ओर से 16 नामजद व 40 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई।

 हालांकि देर शाम तक भी पुलिस ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। चौसाना चौकी इंचार्ज केके सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। कार्रवाई की जा रही है। एसओ झिंझाना आरएन सिंह यादव ने बताया कि अभी रिपोर्ट होने के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।

 गांव लक्ष्मीपुरा में फायरिंग की घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। हालत यह थी बच्चे भी स्कूल नहीं गए। इस दौरान गांव में बने तनावपूर्ण माहौल को देख पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें