फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नन्हें वैज्ञानिकों ने मॉडल बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। सेंट द्रोण पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग मॉडल बनाकर सभी को हैरान किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रबंधक इंजीनियर अमन शर्मा ने किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या विधि शर्मा ने बताया कि इसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपने मॉडल बनाकर उसे प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया। इसमें सड़क सुरक्षा, सौर मंडल, पर्यावरण सुरक्षा, स्मार्ट सिटी व सौर ऊर्जा सहित अलग-अलग विषयों को प्रदर्शित किया। हैंड एंड क्राफ्ट की अलग से प्रदर्शनी आयोजित हुई।
स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए अभिभावकों ने विद्यार्थियों के बनाए मॉडल और उसकी प्रतिभा की सराहना की। अभिभावकों ने विद्यार्थियों से हमेशा रचनात्मक सोच रखने की सलाह दी। विद्यार्थी हमेशा कुछ नया करने की सोचें और इसी में अपनी ऊर्जा को लगाएं।
विज्ञापन

बच्चों को प्रेरित करते हुए प्रबंधक ने कहा आज इनोवेशन का जमाना है। नवाचार को हर क्षेत्र में बढ़ावा मिल रहा है और इससे अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं। सभी ने विज्ञान के साथ दूसरे क्षेत्रों में भी नवाचार को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल दिया। इस दौरान उप-प्रधानाचार्य आरती जैन ,विनय कुमार, कार्तिक, भूरा, हुसैन, शुभम, लक, पूजा, मेघा, पिंकी, ऋतु रहे।स
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें