फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों में बढ़ा कूड़े का बोझ, निस्तारण की नहीं कोई व्यवस्था

विज्ञापन
शामली में भैंसवाल रोड पर डंपिंग ग्राउंड में लगा कूड़े का अंबार। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। त्योहारों में शहर से निकलने वाले कूड़े का बोझ बढ़ा है। शहर में औसतन एक दिन में 36 टन कूड़ा निकलता है, लेकिन दिवाली को लेकर करीब 42 टन कूड़ा निकला है। इसके निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण डंपिंग ग्राउंड में इकट्ठा हो रहा कूड़े का अंबार पहाड़ की तरह बनता जा रहा है।
विज्ञापन

दिवाली पर शहर में कूड़ा अधिक निकला है। त्योहार को लेकर लोग घरों और प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई करते है, इस कारण कई दिन पहले से ही कूड़े का बोझ बढ़ जाता है। दिवाली के दिन आतिशबाजी और पटाखे जलाए जाने के कारण शहर की गलियों और सड़कों पर कूड़ा फैल गया था। पालिका ने शहर की गलियों और सड़कों से कूड़ा इकट्ठा कराकर साफ-सफाई करा दी, लेकिन उसके निस्तारण की कोई व्यवस्था पालिका के पास नहीं है।
पालिका के अधिकारियों के मुताबिक शहर में एक दिन में औसतन 36 टन कूड़ा निकलता है, लेकिन त्योहार के मौके पर यह बढ़कर लगभग 42 टन के करीब पहुंच गया। पालिका ने शहर के कूड़े को डंपिंग ग्राउंड में पहुंचा दिया। भैंसवाल रोड स्थित डंपिंग ग्राउंड में लगाए गए कूड़ा निस्तारण प्लांट पिछले कई महीने से बंद चलने के कारण वहां कूड़ा इकट्ठा हो रहा है, जिससे कूड़े के पहाड़ जैसे बड़े-बड़े ढेर लग रहे हैं।
विज्ञापन

पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश कुमार सैनी ने बताया कि त्योहारों में घरों की साफ-सफाई होती है, इस वजह से कूड़ा अधिक निकलता है। इस साल दिवाली के आसपास करीब 40 से 42 टन कूड़ा निकला है। कूड़े को डंपिंग ग्राउंड में इकट्ठा कराया जा रहा है। अभी कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

--
इन मोहल्लों में निकलता है ज्यादा कूड़ा
शहर के मोहल्ला कलंदरशाह, पंसारियान, नई बस्ती, आजाद चौक, दयानंद नगर, सलेक विहार, तिमरसा, नौकुआं रोड आदि में ज्यादा कूड़ा निकलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें