फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलसी में जीवनदायिनी औषधीय गुण

विज्ञापन
शामली झिंझाना रोड पर लायंस क्लब के कार्यक्रम में पौधे देते पूर्व चेयरमैन अरविन्द संगल - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
तुलसी में जीवनदायिनी औषधीय गुण
विज्ञापन

शामली। लायंस क्लब दोआब की ओर से गमला वितरित कार्यक्रम में लायंस इंटरनेशनल डायरेक्टर अरविंद संगल ने कहा कि घर-आंगन में लगा तुलसी का पौधा और कई बीमारियों का इलाज करने के आश्चर्य गुण लिए होता है। तुलसी एक प्रकार से मानव शरीर का शोधन करनेवाली जीवनदायिनी औषधि हैं।
विज्ञापन

सोमवार को करनाल रोड पर स्थित आर के डिग्री कालेज नर्सरी प्रांगण में लायंस क्लब दोआब द्वारा तुलसी पौधा गमला वितरण कार्यक्रम में लायंस इंटरनेशनल डायरेक्टर अरविंद संगल ने कहा कि तुलसी भारतीय संस्कृति में तुलसी पूजनीय है। तुलसी का धार्मिक महत्व तो है, लेकिन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से तुलसी एक औषधि है। तुलसी को विभिन्न रोगों के इलाज के लिए औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। भारतीय आयुर्वेद में भी तुलसी व उसके औषधीय गुणों का विशेष स्थान दिया गया है। आयुर्वेद में तुलसी को संजीवनी बूटी के समान माना जाता है। समारोह में जोन चेयरमैन लायन अनुज गौतम, क्लब की अध्यक्ष सीमा गर्ग, सोमेश गर्ग, सुशील श्रीवास्तव, सचिन गोयल, लायन अनुज जैन ने बताया कि तुलसी के 101 गमले तैयार करके वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन पूर्व रीजन चेयरमैन लायन रजत अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें