फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जिंदगी है अनमोल, समझो इसका मोल’

विज्ञापन
शामली में भिक्की मोड़ पर ट्रिपल राइडिंग करते बाइक सवार। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। हर साल की तरह इस बार भी जनपद में पुलिस विभाग द्वारा यातायात नवंबर माह चलाया गया। परिवहन विभाग द्वारा 18 से 24 नवंबर तक विशेष सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया गया। इस दौरान लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट लगाने समेत यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों में जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम और स्कूल कालेेेजों में गोष्ठियां आयोजित की गई। इसे लेकर कुछ ही लोगों में जागरूकता तो आई, लेकिन अधिकांश अभी भी अपनी जान का जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

भिक्की मोड़ पर बाइक पर सवार तीन युवक जाते हुए दिखाई दिए। इनके साथ ही सबसे आगे एक मासूम बच्चा भी था। तीनों युवक बाइक पर बातचीत में व्यस्त भी थे। यहां पर एक होमगार्ड भी ट्रैफिक ड्यूटी में था, लेकिन इन्हें न तो यातायात नियमों की परवाह थी और न ही दुुर्घटना होने का डर। इसके अलावा वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने से दुर्घटना होने की आशंका रहती है। खासतौर से दुपहिया वाहन पर ज्यादा खतरा रहता है। दुुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात विभाग ने वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने पर रोक लगाई है। इसके लिए जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है। शहर में फव्वारा चौक और वीवी इंटर कालेज रोड पर दुपहिया वाहन पर चालक मोबाइल को कान के नीचे दबाकर जाते हुए दिखाई पड़े।
यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन करते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग से जीवन सुरक्षित रहता है और सड़क हादसों में भी कमी आएगी। - डा. संजय बहल।
विज्ञापन

नाबालिगों के हाथ में बाइक या गाड़ी का स्टेयरिंग नहीं थमाना चाहिए। वाहन चलाते समय स्पीड सीमित और नियंत्रण में रहनी चाहिए। इससे सड़क हादसों से बचा जा सकेगा। - सचिन देशवाल।
कम दूरी के लिए दुपहिया या चारपहिया वाहन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। हो सके तो साइकिल का प्रयोग करें। इससे प्रदूषण भी नहीं होगा और हादसे होने का डर भी नहीं रहेगा। सभी को वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। - उनेंद्र शर्मा।
यातायात नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। इससे हम खुद तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरों की भी सुरक्षा कर सकेंगे। वाहनों की गति नियंत्रित रखने और यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। - सन्नी निर्वाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें