फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम मानदेय पर काम नहीं

Sun, 19 Nov 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। डीपीओ कार्यालय के सामने मैदान में जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बेमियादी धरने पर पहुंचे महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश पांडे ने कहा कि अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कम मानदेय पर काम नहीं करेंगी। वह अपना हक लेकर रहेंगी।
विज्ञापन


शनिवार को मोहल्ला रेलपार में स्थिति डीपीओ कार्यालय के सामने मैदान में जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बेमियादी धरना 27वें दिन जारी रहा।

मौके पर पहुंचे महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश पांडे ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कम मानदेय में अपने परिवार का पालन पोषण कर रही है। मानदेय बढ़ाए जाने, एरियर समेत 13 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश सरकार से मांग करती रही हैं। मांगे पूरी न होने तक उन्हें सड़कों पर उतर कर आंदोलन करना पड़ा है।

इस मौके पर दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता भानू प्रताप सिंह ने कहा कि वह अपने हक के लिए किसी भी अधिकारी से न डरें। मौके पर मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह, शिवकुमार, हाईकोर्ट दिल्ली के अधिवक्ता प्रेमप्रताप सिंह, प्रदीप परमार मेरठ, बागपत प्रभारी कुलवीर सिंह तोमर ,सरोज देवी मेरठ, महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष राकेश देवी, जिला उपाध्यक्ष सुनीता राठी, सरिता, ब्लाक अध्यक्ष मोनिका शर्मा, ब्लाक सचिव सरिता, सीमा, निर्मला, अनीता, रजनी, लता, सविता, सुषमा, कौशल्या, रेखा, अंजू, सीमा, डॉ. देवेंद्र पूनिया, डॉ. सतेंद्र, संजीव शर्मा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें