फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: छुआछूत से नहीं फैलता कुष्ठ रोग, समय पर कराएं उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कुष्ठ रोग छुआछूत से नहीं फैलता। समय पर उपचार शुरू होने पर यह ठीक हो जाता है। सभी सरकारी अस्पतालों में इस रोग के निशुल्क उपचार की व्यवस्था है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कुष्ठ उन्मूलन अभियान के तहत बृहस्पतिवार से स्पर्श कुष्ठ पखवाड़ा जागरुकता अभियान शुरू किया जाएगा। 13 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान के तहत आशा और एएनएम संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों को चिह्नित करेंगी। इसके बाद उनका नजदीकी अस्पताल में उपचार शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य रिकार्ड के मुताबिक जिले में वर्तमान में 18 कुष्ठ राेगी हैं, जिनका उपचार चल रहा है। कुष्ठ रोग के लक्षण नजर आने पर लोगों को उसकी जांच करानी चाहिए। जिला कुष्ठ अधिकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अथर जमील ने बताया कि इस वर्ष की थीम है आइए मिलकर जागरुकता फैलाएं, भ्रांतियों को दूर भगाएं, कुष्ठ प्रभावित कोई पीछे छूट न जाए। 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान शुरू किया जाएगा।
इस अभियान का उद्देश्य कुष्ठ रोग के प्रति लोगों को जागरुक करना है। अभियान के दौरान जो संदिग्ध कुष्ठ रोगी सामने आएंगे, उनके बारे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर जानकारी देकर समय रहते उपचार शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समय पर उपचार मिलने से कुष्ठ रोग ठीक होने के साथ ही विकलांगता से भी बचा जा सकेगा। कुष्ठ रोग छुआछूत से नहीं फैलता, इसलिए लोगों को किसी भी तरह की भ्रांति, अंधविश्वास या अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन



लक्षण
-त्वचा पर हल्के रंग का दाग धब्बा होना, सुन्न होना।
- सुन्न वाले स्थान से बाल खत्म होना।
- हाथ पैरों में झनझनाहट होना।
-
कुष्ठ रोगों से बचाव के लिए लोगों को करें जागरूक

जिला पंचायत सभागार शामली में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि कुष्ठ रोग से बचाव के लिए जन जागरुकता जरूरी है। उन्होंने कहा जनजागरुकता के प्रचार-प्रसार में किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. अथर जमील ने कुष्ठ रोग के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह रोग लैप्रे नामक बैक्टीरिया से होती है। उन्होंने 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलने वाले स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान में सभी लोगों से सहयोग की अपील की, जिसमें समाज को कुष्ठ रोग से मुक्त किया जा सके। बैठक में सीडीओ विनय कुमार तिवारी, सीएमओ डॉ. अनिल कुमार, सभी एसीएमओ, बीएसए, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, सभी चिकित्सा अधीक्षक, बीपीएम, बीसीपीएम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें