फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: तेंदुए की हत्या या हादसा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा, सिर पर मिला था चोट का निशान

Sat, 02 Nov 2024 04:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

शामली जनपद आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर तीन दिन पहले मृत मिले तेंदुए की अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
तेंदुआ। 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर तीन दिन पहले मृत मिले तेंदुए की अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। वन विभाग के अधिकारी हत्या या हादसे के बीच उलझे हुए है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन


तीन दिन पहले बुधवार को आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर तेंदुए का शव डिवाइडर के पास मिला था। वन विभाग की टीम शव को कब्जे में लेकर वन विभाग के कार्यालय ले गई थी। उसके सिर पर चोट का निशान पाया गया था।

हाईवे पर तो नहीं फेंका गया तेंदुए का शव, जांच जारी
वन विभाग के अधिकारियों की सूचना पर पशु चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया था। वन विभाग के अधिकारियों ने आसपास के लोगों से तेंदुए के बारे जानकारी की तो उसके बारे में कोई कुछ नहीं बता पाया।
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि उस क्षेत्र में तेंदुए को पहले नहीं देखा गया। इस पर सवाल उठता है कि जब तेंदुए को किसी नहीं देखा तो वह हाईवे पर कैसे पहुंचा। तेंदुए की हादसे में मौत हुई या उसकी हत्या कर शव को हाईवे पर फेंक दिया गया।

इस बारे में जिला वन अधिकारी जगदेव सिंह का कहना है कि तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। दिवाली की छुट्टी के कारण सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें