शामली। लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। लेखपालों ने मांगे पूरी नहीं होने पर सड़क पर उतर कर आंदोलन की चेतावनी दी है।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष ओमपाल सिंह और शामली तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में लेखपालों ने कलक्ट्रेट में अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। डीएम के नाम ज्ञापन में लेखपालों ने अवगत कराया कि वर्ष 2008 से लंबित महंगाई भत्तों को नहीं दिए जाने से लेखपालों को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है।
ज्ञापन में मिंटू, बालेश, ओमपाल सिंह, भगत सिंह, मुकेश भारती आदि लेखपालों के वेतन एरियर और निलंबन व जगपाल सिंह लेखपाल को सीपी लाभ दिए जाने आदि के निस्तारण किए जाने और लेखपालों को पंचायत चुनाव में बूथ बनाने का भत्ता दिए जाने की मांग की है। लेखपालों के धरने में संघ के जिलाध्यक्ष ओमपाल सिंह, शामली तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, तहसील सचिव रामपाल सिंह, पूर्व सचिव श्यामलाल सैनी, प्रेमपाल सिंह, मुकेश कुमार रहे। धरने की अध्यक्षता रामपाल सिंह मलिक ने की।