फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेनों का आवागमन शुरू

Wed, 24 Feb 2016 12:34 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हरियाणा जाट आरक्षण आंदोलन बंद होने के बाद मंगलवार को दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलमार्ग पर ज्यादातर पैसेंजर ट्रेनों का आवागमन बहाल हो गया है। अजमेर-हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें नहीं आने से यात्री परेशान रहे। बुधवार तक रेल यातायात पूरी तरह बहाल होने की संभावना है। 
विज्ञापन


 शनिवार को हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन की आग पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फैलने के बाद सभी ट्रेनों का संचालन 21, 22 व 23 फरवरी तक स्थगित किए जाने की घोषणा की थी। सोमवार को दिल्ली से सहारनपुर जाने के लिए  शामली रेलवे स्टेशन पर 51909 व 74021 लाल पैसेंजर ट्रेन और दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर ट्रेनों का संचालन हो पाया था। मंगलवार को अजमेर से शामली होकर हरिद्वार जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस व 51910  और 51914 पैसेंजर ट्रेनों का आवागमन बंद होने से यात्री परेशान रहे।

 शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि दिल्ली से सहारनपुर रेलमार्ग पर ज्यादातर ट्रेनों का संचालन बहाल हो गया है। सिर्फ मंगलवार को अजमेर-हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, 51910,51914 पैसेंजर ट्रेन नहीं चल पाई हैं। बुधवार से सभी ट्रेनों का सुचारू संचालन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें