शामली। जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच दो पारी में लेखपाल पद के लिए अभ्यर्थियों की दस परीक्षा केंद्रों में शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हो गई। लेखपाल पद के लिए 13222 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
रविवार को नगर के आर के पीजी कॉलेज, वीवी इंटर कॉलेज, सिल्वर बैल्स स्कूल, मदर लेड, सेंट आरसी हायर एजूकेशन, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बीएसएम स्कूल, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, सत्यनारायण इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
सुबह आठ बजे परीक्षा केंद्रों पर लेखपाल पद के अभ्यर्थियों का आना शुरू हो गया । परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्रों पर लंबी- लंबी लाइन लग गई। परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों की तलाशी ली। तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष भेजा।
सुबह दस बजे प्रथम पारी की परीक्षा शुरू हुई। एसडीएम सदर श्याम अवध चौहान ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। दूसरी पारी की परीक्षा संपन्न होने बाद उत्तर पुस्तिकाओं को जिला मुख्यालय में कोषागार में रखा। जिला प्रशासन ने लेखपाल पद के लिए अभ्यर्थियों की की परीक्षा को शांति पूर्ण संपन्न होने का दावा किया है।
सीओ सिटी निशंाक शर्मा ने बताया लेखपाल पद के अभ्यर्थियों की परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की व्यवस्था की। परीक्षा केंद्रों से दो सौ मीटर की दूरी के अंदर बैरियर लगाकर बाहरी लोगों को रोका गया ।