फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगमंच पर फुलवारी लीला का मंचन

Wed, 14 Oct 2015 01:03 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। श्री हनुमान धाम पर आयोजित श्रीराम लीला रंगमंच पर फुलवारी लीला का मंचन किया। फुलवारी लीला में श्रीराम - लक्ष्मण और सीता - उर्मिला का मिलन होता है। बुधवार को शहर में  श्रीराम बारात धूमधाम से निकाली जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार की रात्रि श्री हनुमान धाम  के रंगमंच पर ऋषि विश्वामित्र श्रीराम - लक्ष्मण को लेकर जनक पुरी जाते हैं। जनकपुरी में राजा जनक ऋषि विश्वामित्र और श्री राम - लक्ष्मण को अतिथि ग्रह में ठहराते हैं।

 श्री विश्वामित्र की पूजा के लिए फूल लेने के लिए श्री राम - लक्ष्मण पुष्प वाटिका में जाते है। वहां पर सीता अपनी बहन उर्मिला और सहेलियों के साथ मां गौरी की पूजा - अर्चना के लिए मंदिर आती है। मां  गौरी की विशेष पूजा - अर्चना के साथ योग्यवर पति की कामना की।  पूजा के बाद  श्री राम - लक्ष्मण का मिलन होता है। इस प्रकार सीता के मन में श्री राम जी के मन में विवाह की अभिलाषा होती है।
विज्ञापन


श्रीराम का अभिनय रवि पाठक, लक्ष्मण - आशुतोष पाठक - सीता, योगेश कुमार चीकू का शानदार अभिनय रहा। मंच  निर्देशक वैद्य उपेंद्र द्विवेदी, दिनेश पाठक, आदेश शर्मा का रहा। इस मौके पर श्री हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी,  मंत्री राज कुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र पाल सेठी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें