शामली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक के पांच और खंड शिक्षक के छह निर्वाचन क्षेत्रों की रिक्त सीटों को भरने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। निर्वाचन कार्यक्रम जारी होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल आगामी 6 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) व उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि अधिसूचना जारी होने की तिथि 29 सितंबर, नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर, नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्तूबर, नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 अक्तूबर, मतदान की तिथि व समय 23 अक्तूबर (सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक, मतगणना की तिथि 27 अक्तूबर, चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की तिथि 31 अक्तूबर रहेगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।