दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ा
शामली। रविवार को साप्ताहिक बंदी का पालन नहीं होने पर श्रम विभाग की ओर से बाजार का निरीक्षण किया गया। उन्होंने दुकान खुलने पर दुुकानदारों को चेतावनी दी।
जिला मुख्यालय पर साप्ताहिक बंदी रविवार को घोषित है। शहर के व्यापारियों द्वारा दुकानें खोलकर साप्ताहिक बंदी के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा था। रविवार को साप्ताहिक बंदी के दौरान शहर के बड़ा बाजार, एमएसके रोड, हनुमान, दिल्ली रोड सहित शहर के प्रमुख बाजार खुले रहे। श्रम प्रवर्तन अधिकारी मधु प्रभा ने शहर के प्रमुख बाजारों का निरीक्षण किया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी मधुप्रभा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान साप्ताहिक बंदी के दौरान दुकानदारों को भविष्य में साप्ताहिक बंदी का पालन करने के निर्देश दिए हैैं। उन्होंने बताया कि रविवार को शामली-बनत, सोमवार को झिंझाना- ऊन, बुधवार को कैराना- कांधला, शनिवार को थानाभवन-जलालाबाद साप्ताहिक बंदी निर्धारित है।