फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्गों पर लगेंगी एलईडी लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण सहारनपुर-मुजफ्फरनगर तिराहे से लेकर कुड़ाना मोड़ तक डिवाइडर लगाएगा। शहर के रेलपार बाईपास, धीमानपुरा फाटक से लेकर टंकी रोड से लेकर भैंसवाल रोड पर मंडी तिराहे तक एलइडी लाइट लगाएगी। प्राधिकरण बोर्ड में दोनो कार्यों पर स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन

कुड़ाना मोड़ से लेकर सहारनपुर-मुजफ्फरनगर तिराहे तक डिवाइडर न होने से शहर का ट्रैफिक असंतुलित होकर चल रहा था। मुुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में शहर के कुड़ाना मोड़ से लेकर शहर के सहारनपुर-मुजफ्फरनगर तिराहे तक डिवाइडर लगाने, बुढ़ाना मोड़ से लेकर गुरुद्वारा शामली रेलपार बाईपास और धीमानपुरा फाटक से लेकर टंकी रोड से लेकर भैंसवाल रोड कृषि उत्पादन मंडी मोड़ तक एलईडी लाइट लगाने का प्रस्ताव पारित किया था। विकास प्राधिकरण के जेई हितेश गुप्ता ने बताया कि एसटी तिराहे से लेकर कुड़ाना शहर के सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग तक विकास प्राधिकरण डिवाइडर लगाने और शामली रेलपार बाईपास, धीमानपुरा रेलवे फाटक से लेकर टंकी रोड, भैंसवाल रोड पर मंडी स्थल के मोड़ तक एलईडी लाइट लगाने का काम पूरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें