फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पढ़ाई में कमजोरी होगी दूर, लागू होगी कैच-अप शिक्षण व्यवस्था

Tue, 03 Nov 2026 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। परिषदीय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की शैक्षिक कमजोरियों को दूर करने के लिए कैच-अप शिक्षण व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके तहत बच्चों की विषयवार दक्षताओं का आकलन कर उन्हें जरूरत के अनुसार अतिरिक्त शिक्षण दिया जाएगा। भाषा और गणित में कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

व्यवस्था के तहत प्रत्येक विद्यालय में कैच-अप रजिस्टर तैयार किया जाएगा। इसमें हर महीने की 30 तारीख तक बच्चों का आधारभूत आकलन कर उनकी प्रगति दर्ज की जाएगी। आकलन के आधार पर विद्यार्थियों को तीन समूहों में बांटा जाएगा। पहले समूह में निर्धारित लक्ष्य हासिल करने वाले, दूसरे में सहयोग से प्रगति करने वाले और तीसरे समूह में अतिरिक्त शैक्षिक सहायता की जरूरत वाले बच्चे शामिल होंगे। दूसरे और तीसरे समूह के विद्यार्थियों के लिए प्रत्येक शनिवार को विशेष कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें