फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर अग्रसर-- सुरेश राणा - कैबिनेट मंत्री ने ताना गांव में किया सीसी रोड लोकार्पण--

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर अग्रसर : सुरेश राणा
विज्ञापन

शामली। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि आज प्रदेश में चारों ओर सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास की राह पर अग्रसर है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने ताना गांव में सीसी रोड का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। प्रदेश पूरे देश में सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री आवास बनाने में आगे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में शाम का समय होते ही सड़कों पर निकलना दूभर था, क्योंकि हर किसी को डर था कि ना जाने कब उसके साथ लूट या अन्य वारदात हो जाती थी। भाजपा सरकार में अपराधी अपराध से तौबा कर चुके हैं। यह सरकार हर आम जनमानस को सुरक्षा दे रही है। सरकार के द्वारा सड़कों का एक बड़ा जाल पूरे प्रदेश में फैलाया जा रहा है। जिले में हजारों करोड़ से ज्यादा की कीमत की विकास कार्य चल रहा है। 750 करोड़ की लागत से बिजलीघर का शामली में निर्माण होगा। जिले में दो नए राजकीय डिग्री कॉलेज का शिलान्यास हो चुका है। शामली जिले में चार राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है। इस मौके पर सुधीर प्रधान, मोनू चौधरी, कौशल, हरि सिंह, प्रशांत बधेव, मनोज राणा कैडी, महकार सिंह, नकली कश्यप, राजेंद्र, जोगराज सिंह, विक्की चौधरी, रोहित विश्कर्मा, नंदू राणा, पदम सिंह समेत काफी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें