फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को राजनीति में खींचनी होगी लक्ष्मण रेखा: जयंत चौधरी

विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव भैंसवाल में किसान महापंचायत में सभा को संबोधित करते जयंत चौधरी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
किसानों को राजनीति में खींचनी होगी लक्ष्मण रेखा: जयंत चौधरी
विज्ञापन

शामली। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने किसानों को राजनीति में लक्ष्मण रेखा खींचनी होगी। यह राजनीति से ही होगा। किसान संगठनों और सामाजिक संगठनों का साथ है लेकिन राजनीति में भी लक्ष्मणरेखा खींचनी होगी। कहा कि जो किसानों के साथ नहीं है चुनाव में उनके बक्से भरने का काम नहीं करोगे। हर जिले में भाजपा के कार्यालय बनाए जा रहे हैं। अब मंदिर के नाम पर पैसा इकट्ठा करने में लगे हैं। किसानों को जो गन्ने का भाव नहीं मिल रहा है वह पहले ही भाजपा कार्यालयों और मंदिर के लिए दिया जा चुका है।
शुक्रवार को कन्या कल्याणकारी जूनियर हाईस्कूल के मैदान में हुई किसान महापंचायत में जयंत चौधरी ने कहा कि जो किसानों के साथ अन्याय करेगा, उनकी आने वाली पीढ़ियों को भी किसानों की हाय लगेगी। किसानों की आवाज उठाने वाले पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया गया। हरियाणा में बुजुर्ग गुरुमुख सिंह और जीत सिंह को जेेल में डाल दिया गया। जयंत ने कहा कि खेती का खर्च बढ़ रहा है। पशुओं से फसलों को बचाने के लिए तार लगानी पड़ रही है। सरकार किसानों का भला करना चाहती थी तो बजट में एमएसपी पर कानून बनाती। किसानों को बिना जमीन गिरवी रखे 10-15 लाख तक के ऋण का प्रावधान करती। ट्यूबवेलों पर मीटर लगाए जा रहे हैं। किसान के बस में बिजली बिल देना नहीं रहा। डीजल, खाद, बिजली सब महंगा हो गया। जमीन और घर सब लुट रहा है। सरकार को सुधार करना था तो डीजल, बिजली पर सब्सिडी देती। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कहा कि मोदीजी तुम्हें ही पीछे हटना होगा, हम तो पैदा ही जिद्दी हुए हैं। उन्होंने गन्ना मूल्य बकाया पर गन्ना मंत्री सुरेश राणा को उन्हीं के विधानसभा क्षेत्र थानाभवन में घेरने की कोशिश की और कहा कि जो सरकार आपको भाव नहीं दे रही, उसे आने वाले चुनाव में भाव मत देना। शामली जिले में किसानों का 650 करोड़ रुपया बकाया है और प्रदेश में 14 हजार करोड़ का बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात फरवरी अमरोहा पहुंचने का आह्वान
शामली। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने सात फरवरी को अमरोहा में होने वाली पंचायत में लोगों से पहुंचने का आह्वान किया। कहा कि मुजफ्फरनगर, बड़ौत और बिजनौर के बाद जिस तरह लोग भैंसवाल में उठे हैं उसी तरह अमरोहा में भी पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें