फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बेंच के लिए वकीलों ने लगाया जाम

Fri, 04 Nov 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा प्रदर्शन किया। महामहिम राज्यपाल के     नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर हाईकोर्ट बेंच स्थापना की     मांग की गई। 
विज्ञापन


शुक्रवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे जिला बार एसोसिएशन के नेतृत्व में तमाम अधिवक्ता कलक्ट्रेट गेट के सामने इकट्ठा हुए। नारेबाजी के साथ जमकर प्रदर्शन किया।

अधिवक्ताओं का कहना था कि इलाहाबाद हाईकोर्ट से 120 किलोमीटर की दूरी पर लखनऊ में खंडपीठ की स्थापना कर दी जाती है, लेकिन 700 किलोमीटर दूर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ या अन्य किसी शहर में हाईकोर्ट बेंच स्थापित नहीं की जा रही है। इसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


वादों की पैरवी के लिए इलाहाबाद जाने के कारण समय के साथ ही धन की बर्बादी होती है। उनकी मांग है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापित कराई जाए, ताकि पश्चिम क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके। 

इसी दौरान एसडीएम एमपी सिंह को ज्ञापन दिया गया। प्रदर्शन के कारण शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर करीब आधा घंटे तक ट्रैफिक व्यवस्था ठप रही। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रभान सिंह, महासचिव सतीश चौहान, बिजेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, सतीश कुमार मिठालिया, सतेंद्र धीरयान, रतन सिंह, रामपाल सिंह, सौराज सिंह, धर्मवीर सिंह, मुकेश गर्ग, जगदेव सिंह, अवधेश सिंह, भोपाल सिंह,  जसपाल राणा, महेंद्र सैनी, ओमपाल सिंह, वीरेंद्र कुमार, रविंद्र सिंह, जगतप्रसाद कौशिक, चंद्रवीर सिंह, रवि चौधरी, जयपाल चौहान, चाहत खान, इशरतजहां आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें