फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में तीन मौत से शोक में डूबा लांक गांव

विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव लांक में विलाप करते मृतक सिपाही के परिजन। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। क्षेत्र के गांव लांक निवासी सिपाही, पत्नी और बेटे की मुरादाबाद में दुर्घटना में मौत होने की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रिश्तेदार, परिचित और ग्रामीणों ने उनके घर पर जाकर जानकारी लेने वालों का आना-जाना लगा हुआ है। शाम साढे़े सात बजे सिपाही और उसके बेटे का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक सिपाही की पत्नी का शव देर रात गांव में पहुंचना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लांक निवासी अजय कुमार (36) यूपी पुलिस में सिपाही थे। वह वर्तमान में शाहजहांपुर में तैनात थे। हाल ही में उनका ट्रांसफर हापुड़ में हुआ था। अजय के भांजे अक्षय निवासी बनत ने बताया कि उन्होंने मेरठ के कंकरखेड़ा में नया मकान बनाया है। अजय परिवार के साथ मिनी ट्रक में सामान लेकर शहाजहांपुर से मेरठ आ रहे थे। मुरादाबाद में हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराने पर अजय और उनके करीब आठ वर्षीय बेटे विशेष की मौत हो गई, जबकि पत्नी अनुपमा (33) और दो बेटियां वर्तिका, परी घायल हुई। घायलों को पुलिस मुरादाबाद के अस्पताल में ले गई, जहां उपचार के दौरान सिपाही पत्नी अनुपमा की भी मौत हो गई। यह सूचना जैसे ही परिवार के लोगों को मिली तो गमों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव में शोक छा गया और गम का माहौल बन गया। समाजसेवी सोनू मलिक समेत अन्य ग्रामीणों, परिचितों, रिश्तेदारों ने उनके घर पर पहुंचकर दुर्घटना की जानकारी ली। पीड़ित परिवार को सांत्वना देकर उनका ढाढ़स बंधाया।
तीन भाइयों में सबसे छोटा था अजय
अक्षय ने बताया कि अजय तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सबसे बड़ा भाई प्रमोद यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर है और वर्तमान में इटावा में तैनात है। उससे छोटा अमित कुमार बागपत के बिजरौल के स्कूल में कार्यरत है। अमित अपने परिवार के साथ शामली के दयानंद नगर मोहल्ले में रहता है। अजय के पिता धर्मपाल सिंह सहकारी गन्ना विकास समिति शामली के निवर्तमान डायरेक्टर (संचालक) है। अक्षय के मुताबिक लॉकडाउन के बाद से प्रमोद और अमित का परिवार गांव में रह रहा है जबकि उनके पिता धर्मपाल मेरठ में नए मकान के निर्माण कार्य की देखरेख के लिए गए हुए थे। अक्षय ने बताया कि रविवार को नए मकान में हवन पूजन का कार्यक्रम था।
विज्ञापन

--

शामली। शामली क्षेत्र के गांव लांक में सिपाही, उसकी पत्नी व बच्चे की शाहजहांपुर हादसे में मौत के ब?- फोटो : SHAMLI

शामली। शामली क्षेत्र के गांव लांक में शाहजहांपुर से शव आने के बाद ग्रामीणों की लगी भीड़।- फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र के गांव लाख में सबको उतारते परिजन- फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र के गांव लाख में सब को देखने के लिए लगी भीड़- फोटो : SHAMLI

शामली: शाहजहांपुर हादसे में मृतक सिपाही अजय कुमार का फाइल फोटो- फोटो : SHAMLI

शामली: शाहजहांपुर हादसे में मृतक सिपाही की पत्नी अनुपमा का फाइल फोटो- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें