फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में उतरे करंट से महिला की मौत, दो झुलसीं

Sun, 01 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। ट्यूबवेल से पानी भरने गई महिला की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि उसके बचाव में आई दो महिलाएं झुलस गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ हंगामा करते महिला के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। महिला की मौत से परिवार में मातम है। 
विज्ञापन


थाना कांधला क्षेत्र के गांव सुन्ना के मजरा आजादपुर निवासी राममेहर का घर गांव के बाहरी छोर पर है। उसके घर के बराबर में एक खेत पर ट्यूबवेल है। इस  ट्यूबवेल से आसपास में रहने वाले परिवार के लोग अपने घर के इस्तेमाल के लिए पानी भरकर लाते हैं। शनिवार को बिजली आपूर्ति  शुरू होने पर जब ट्यूबवेल चलाई गई तो केशो (45 वर्षीय) पत्नी राममेहर , रेखा (25), रेशू (28 वर्षीय) पानी भरने पहुंच गई। ट्यूबवेल के पास ही हाइटेंशन विद्युत लाइन का खंभा लगा है। 

किसी कारण से ट्यूबवेल के पानी में करंट दौड़ गया। पानी मे करंट उतरने से महिला कैशो की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बचाव मे आई महिला रेखा और रेशु भी झुलस गईं । 
विज्ञापन


शोरशराबा होने पर परिवार और गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। दोनों महिलाओ को उपचार के लिए गांव के ही निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। उधर, महिला कैशो की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणो ने विद्युत निगम के खिलाफ जमकर हंगामा किया। 

धनपाल, प्रमोद, गोवर्धन, हरनारायण, पप्पू, हरबीर, टोनी, रवि और मोहित आदि का कहना है कि कई दिन से गांव में बिजली की वोल्टेज भी कम-ज्यादा आ रही है। इसके चलते कई जगह स्पार्किंग हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले की शिकायत पावर कारपोरेशन से कई बार की जा चुकी है। ग्रामीणों ने महिला के परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें