फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत-खटीमा हाकिसानों की सहमति से भूमि अधिग्रहण का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की सहमति से भूमि अधिग्रहण का काम शुरू
विज्ञापन

शामली। किसानों की सहमति पर अधिकारियों ने भूमि अधिग्रहण का काम शुरू कर दिया है। बुटाराड़ा-बंतीखेड़ा, करौंदा हाथी और बाबरी के किसानों की मुआवजा नहीं मिलने की अधिकारियों से शिकायत की। अफसरों ने किसानों से बात की और प्रक्रिया पूरी कर मुआवजा देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पानीपत-खटीमा फोरलेन में किसानों को मुआवजा वितरित करते हुए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। फोरलेन की जद में बुटराडा, बंतीखेड़ा, हाथी करौंदा और बाबरी गांव के कुछ किसान मुआवजे से वंचित रह गए थे, जो मुआवजे की प्रक्रिया बाहर होने या जानकारी के अभाव में पूरी नहीं कर पाए थे। भूमि अधिग्रहण करने पहुंची टीम को बृहस्पतिवार को इन किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा था। शुक्रवार को एसडीएम संदीप सिंह, तहसीलदार अशोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ भूमि अधिग्रहण के लिए पहुंचे। बुटराडा- बंतीखेड़ा के कई किसानों ने बताया कि उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। इस पर अधिकारियों ने उनसे बातचीत करके प्रक्रिया पूरी करके शीघ्र मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इस पर किसान संतुष्ट हो गए। एसडीएम सदर संदीप सिंह ने बताया कि हाईवे की जद में जिन किसानों की भूमि आ रही है, उनमें से कुछ किसान बाहर होने व जानकारी के अभाव में मुआवजा प्रक्रिया को पूरी नहीं कर पाए थे। बुटराड़ा और बंतीखेडा, करौंदा हाथी और बाबरी के किसानों को प्रक्रिया पूूूूरी करके सत्यापन के बाद मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया गया है। इससे सभी किसान संतुष्ट हो गए हैं। इसके बाद में पानीपत-खटीमा फोरलेन की भूमि अधिग्रहण करने का कार्य चलता रहा। तहसीलदार सदर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मुआवजा प्रक्रिया से वंचित किसान शामली कलक्ट्रेट पंहुचे। प्रक्रिया पूूरी होने के बाद सभी किसानों को सोमवार तक आरटीजीएस के माध्यम से मुुआवजा धनराशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। उधर, थानाध्यक्ष बाबरी नेमचंद ने बताया कि प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण को लेकर पुलिस बल की मांग की थी, जो उपलब्ध करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें