फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में राम जन्मभूमि पूजन, जिले में रही कड़ी चौकसी

विज्ञापन
जलालाबाद में सीओ से जानकारी लेते एसपी विनीत जायसवाल - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर जनपद में पुलिस की कड़ी चौकसी रही। जनपद में शहरों और कस्बों में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने गश्त कर जनपद की स्थिति पर नजर रखी। एसपी ने जनपद में कई कस्बों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधीनस्थों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए।
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर बुधवार को जनपद में पुलिस अलर्ट रही। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद को चार सुपर जोन, 13 जोन और 31 सेक्टर में बांटकर अधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया। अधिकारी जनपद में गश्त कर स्थिति पर निगरानी करते रहे। चौराहों और सड़कों पर वाहनों की चेकिंग की गई। शामली शहर में एसडीएम संदीप कुमार और सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने संवेदनशील इलाकों में गश्त किया और ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी गई। एसपी विनीत जायसवाल ने शांति एवं सुरक्षा के मद्देनजर स्थिति का जायजा लेने के लिए पहले शामली शहर में भ्रमण किया। एसपी ने बताया फव्वारा चौक पर सीओ सिटी व एसडीएम सदर पुलिस बल के साथ मौजूद मिले। इसके बाद कस्बा थानाभवन व कस्बा जलालाबाद पहुंचे और वहां सीओ भवन, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी जलालाबाद पुलिस बल के साथ गश्त करते हुए मिले।
थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में थाना प्रभारी गढ़ीपुख्ता मय फोर्स मौजूद मिले। उनसे संवेदनशील मोहल्लों की स्थिति एवं पुलिस व्यवस्थाओं की जानकारी की गई। इस दौरान सभी ड्यूटी प्वाइंट्स पर पुलिसकर्मी मुस्तैद मिले और वाहनों की चेकिंग करते हुए पाए गए। एसपी ने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों व कर्मियों से कहा कि श्रीराम मंदिर शिलान्यास को लेकर जनपद में किसी भी प्रकार का कोई सार्वजनिक कार्यक्रम और जुलूस आदि का आयोजन नहीं किया जाएगा। वर्तमान कोरोना संक्रमण काल में अनलॉक में लॉकडाउन के नियमों का पालन करने में किसी प्रकार की कोई लापरवाही या शिथिलता न बरते। चेकिंग के दौरान लोगों के साथ शालीनता से व्यवहार किया जाए।
विज्ञापन

--
कैराना में पुलिस ने पैदल मार्च किया
कैराना। बुधवार सुबह से ही लोगों में राम मंदिर शिलान्यास के प्रति खुशी और उत्सुकता नजर आई। सीओ प्रदीप सिंह व कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने पुलिस बल के साथ शामली स्टैंड, बेगमपुरा बाजार, चौक बाजार, मेंढकी दरवाजा, जोड़ियां कुआं, सराफा बाजार, पुराना बाजार, घोसा चुंगी, मीना मार्केट, कांधला तिराहा आदि पर पैदल मार्च किया और लोगों में सुरक्षा का अहसास दिलाया। इसके अलावा क्षेत्र में खुफिया विभाग भी पूरी तरह सतर्क रहा।

कैराना के चौक बाजार में पैदल मार्च करती पुलिस- फोटो : SHAMLI

कैराना के चौक बाजार में पैदल मार्च करती पुलिस- फोटो : SHAMLI

शामली अयोध्या में श्रीराम मन्दिर शिलान्यास के अवसर पर पुलिसकर्मी बडा बाजार में तैनात सीओ व एसड?- फोटो : SHAMLI

शामली अयोध्या में श्रीराम मन्दिर शिलान्यास के अवसर पर शिव चौक पर डॉगस्कवाईड से मु0नगर बस अडडे प?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें