फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी की दुकान से लाखों का कपड़ा व नकदी चोरी

विज्ञापन
कैराना में कपड़े की दुकान में चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। कपड़े की दुकान में छत के रास्ते से घुसे बदमाश दुकान के अंदर से करीब 3 लाख रुपये का कपड़ा व 50 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

मोहल्ला सरावज्ञान निवासी कपड़ा व्यापारी अमन जैन ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें व्यापारी ने बताया कि निर्मल चौक स्थित पुराने बाजार में उनकी वर्धमान कलेक्शन के नाम से कपड़े की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात में बदमाश छत के रास्ते से उनकी दुकान में घुस गए। बदमाशों ने दुकान से 20 थान खादी, 10 थान लीलन, 12 थान भागलपुरी कपड़ा, 40 रोल कुर्ता पाजामा, 70 लेडीज सूट व 8 थान पेंट का कपड़ा चोरी कर लिया। व्यापारी ने बताया कि कपड़े की कीमत करीब 3 लाख रुपये है। इसके अलावा गल्ले में बिक्री के रखे करीब करीब 50 हजार की नकदी भी चोरी कर ली। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मामले में कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान का कहना है कि कपड़ा व्यापारी की दुकान में हुई चोरी की घटना की जानकारी मिली है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
ऊपरी मंजिल के जीने का खोला दरवाजा
बदमाश कपड़ा व्यापारी की दुकान की दूसरी मंजिल पर लगाए गए लोहे का दरवाजा खोलकर अंदर घुसे। सबसे पहले दरवाजे की कुंडी के पास का सीमेंट उखाड़ा। जिसके बाद आसानी से जीने के अंदर लगाई गई कुंडी खोल ली। बाद में दुकान में रखा कीमती कपड़ा चोरी कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस गश्त पर भी व्यापारियों ने सवाल खड़े किए
नगर के बाजारों में वैसे तो दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसके बावजूद भी चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए एसएसपी सुकीर्ति माधव ने रात के समय हल्का पुलिस चौकी इंचार्ज को बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर गश्त करने के निर्देश दे रखे हैं। जिस दुकान में चोरी हुई है, उसके आसपास ही सराफा बाजार भी है। कपड़ा व्यापारी की दुकान में छत के रास्ते से चोर घुस गए और लाखों का कपड़ा आसानी से चोरी कर ले गए, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। चोरी की घटना का पता चलने पर व्यापारियों ने कहा कि रात के समय किला गेट पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा व अन्य पुलिसकर्मी कम दिखाई देते हैं। यदि पुलिस गश्त करती तो चोरी की घटना होना मुश्किल था। क्या इतना कपड़ा किसी वाहन से ले जाते समय रास्ते में उन्हें पुलिस नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें