फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पीछे से आए वाहन ने बाइक में मारी टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार मजदूर संकित (25) की मौत हो गई। दुर्घटना के दौरान हाईवे पर लोगों की भीड़ होने पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को हाईवे से हटाकर यातायात चालू कराया।
कस्बा थानाभवन में अस्पताल काॅलोनी निवासी संकित (25) पुत्र महक सिंह शुक्रवार दोपहर दो बजे बाइक से जलालाबाद आ रहे थे। हाईवे पर रोडवेज बस स्टैंड के निकट होटल पर खडे ट्रक को बचाकर वे मुख्य लेन में पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर संकित डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर जा गिरे और वाहन से कुचल जाने से गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से वाहन समेत भाग गया।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जिससे हाईवे पर यातायात बाधित हो गया और जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने भीड़ को मौके से हटाकर यातायात चालू कराया। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलावस्था में थानाभवन सीएचसी ले गई। वहां चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने में जुटी है। मृतक थानाभवन सब्जी मंडी में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। तीन भाइयों में संकित सबसे छोटे थे। उनके पत्नी और छोटा बच्चा है।
- अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक घायल

कैराना/बाबरी। शुक्रवार शाम करीब छह बजे गांव बधुपुरा निवासी मेहरबान (22) बाइक से गांव भूरा जा रहा था। इस दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन में बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सिर में गंभीर चोटों के चलते डॉक्टर ने घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उधर, बाबरी क्षेत्र में पानीपत खटीमा हाईवे पर बंतीखेड़ा उपरिगामी पुल पर बृहस्पतिवार की देर रात्रि गांव खेड़ी करमू निवासी रोहित अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने डायल 112 को सूचना दी।। पुलिस ने घायल को शामली जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें