फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बधेव पुल की दीवारों का निर्माण शुरू, जांच को पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
: अमर उजाला ने दीवारों में दरारें और पुल में गड्ढे की खबर को प्रमुखता से किया था प्रकाशित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शामली। बधेव गांव के पास पूर्वी यमुना नहर पर बने पुल की दीवार में दरारें, गड्ढे होने के मामले का एनएचएआई ने ब्योरा तलब किया। टीम मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य शुरू किया।
अमर उजाला ने 29 अगस्त के अंक में शामली के गगन विहार के रहने वाले जागरूक पाठक सचिन कुमार कश्यप द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर बारिश से चटकीं बधेव पुल की दीवारें, गिरने का खतरा नामक शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी। बताया था कि पुल के ऊपर बने गड्ढे के कारण सपोर्टिंग दीवार में गहरी दरारें आ गई हैं, जिसके कारण कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर प्रकाशित होते ही एनएचएआई के अधिकारियों में खलबली मच गई। अधिकारियों के निर्देश पर टीम मौके पर पहुंची और गड्ढे को भरवाया गया। साथ ही दीवार को फिर से बनाने का कार्य शुरू किया गया। एनएचएआई के साइट इंजीनियर राजन शर्मा ने बताया कि जल्द ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा। प्रयास रहेगा कि लोगों को भी किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें