थानाभवन। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्ष और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों को विशेष रूप से फूलों व रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया और सुंदर झांकियां सजाई गई। भक्तों ने देर रात चन्द्र दर्शन के बाद मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद व्रत खोला। कस्बे के चौक बाजार में युवाओं ने दही हांडी फोड़ कर कान्हा जन्मोत्सव मनाया।
बृहस्पतिवार की रात श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर देर रात तक मंदिरों में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में दर्शन किए। मन्दिर श्री बालाजी धाम में चंद्रमा पर सवार कृष्ण भगवान, गुफा में बालाजी व राक्षस दुन्दुबी का युद्ध आकर्षण का केन्द्र रहे। मन्दिर ठाकुर द्वारा में श्री राधा-कृष्ण का भव्य दरबार आकर्षण का केन्द्र रहा।
शिव मंदिर मुजावरान में यमुनापार करते वासुदेव, रावण दरबार में हनुमान जी की हुंकार, लंका दहन, देवताओं का पर्वत पर वाश, प्राचीन हनुमान बाडा मंदिर
में शिव पार्वती पर्वत निवास, राजो की मोरी शिव मन्दिर में सुदामा कृष्ण प्रेम शिव मन्दिर मौहल्ला खैल माखन चोर शिव मन्दिर काम्बोयान अमरनाथ की गुफा, मन्दिर नरहरिदास मे शिव पर्वती, अष्टभुजा दुर्गा माता की सुंदर झांकियां लगाई गई।
आश्रम पंचतीर्थी, शिव मन्दिर राजो की मोरी, पुलिस चौकी हनुमान मन्दिर गोगा माढी शिव मन्दिर, मन्दिर कचोरीनाथ, दयाल आश्रम, लक्ष्मी नारायण मन्दिर रंग बिरंगी लाइटोें से सजाए गए थे। अर्द्व रात्री में चन्द्र दर्शन के साथ घर परिवारों में लड्डू गोपाल जी का अभिषेक पूजन के पश्चात आरती की गई। तत्पश्चात श्रद्धालु नर-नारियों ने कान्हा को भोग लगा व्रत खोले, युवाओं ने चौक बाजार में माखन दही हांडी पीरामिड बनाकर हांडी फोड़ उत्सव मनाया।
वहीं मोहल्ला मौहल्ला कानूनगोयान मे स्थित राधा कृष्ण मन्दिर मे मौहल्लेवासियो को मन्दिर सजाने से रोकने तथा मंदिर को अपना बता ताला डालने के विरोध मे मौहल्ले वालो ने मन्दिर के बाहर बैठकर अपना विरोध प्रकट किया। नगर मे अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
शोभायात्रा निकाली
शामली। शुक्रवार को बुढ़ाना रोड स्थित श्री बलभद्र शिव मंदिर समिति के 26वें श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर श्रीकृष्ण का श्री विग्रह श्रृंगार पूजा संपन्न कराई। श्रीकृष्ण रथ यात्रा का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके प्रसन्न चौधरी द्वारा किया गया।
रथ यात्रा शाम के समय बुढ़ाना रोड बलभद्र शिव मंदिर से शुरू होकर अजंता चौक, फव्वारा चौक, कबाड़ी रोड, अजुध्या चौक, बड़ा बाजार, गांधी चौक, शिव चौक धीमानपुरा, गांधीगंज, रेलवे रोड, मिल रोड, कोतवाली रोड हनुमान रोड होते हुए बुढ़ाना रोड होती बलभद्र मंदिर पर समाप्त हुई। रथ यात्रा में भगवान शिव और गंगा अवतरण, राधा कृष्ण, राजा मोरध्वज एवं पत्नी द्वारा अपने पुत्र को आरे से चीरना एवं लड्डू गोपाल की सुंदर आकर्षक झांकी शामिल रही।
रथ यात्रा में ढोल ढ़पडे़, शामली, बुढ़ाना, दिल्ली, सहारनपुर के बैंड बाजे प्रमुख रहे। श्री बलभद्र शिव मंदिर समिति द्वारा आयोजित रथयात्रा में अध्यक्ष धनराज बंसल, अजय तायल, श्रीचंद सैनी, अजित गोयल, मोनू चौहान, रोशनलाल, वेदपाल गोयल, अंकित मित्तल, ललित बंसल, कृष्ण पाल, रामअवतार, पवन कुमार सैनी, सोम नारायण, प्रवीण कुुमार, सुशील कुमार बिंदल मौजूद रहे। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि श्रीकृष्ण की छटी महोत्सव 30 अगस्त को मनाई जाएगी।
अपना घर आश्रम में जन्माष्टमी की धूम
शामली। अपना घर आश्रम में कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया। आश्रम में छोटे बालगोपाल जी को पालने में बैठाकर झूला झुलाया गया। आश्रम प्रांगण में अशोक कुमार गर्ग, नरेंद्र कुमार मित्तल, अंजना बंसल, आरके गुप्ता, संजय, अजय, नीलेश वशिष्ठ, पल्लवी मित्तल, श्यामलाल, राहुल संगल, सियाराम, कमलेश, जयवीर, शाहरुख, दीपक, सतेंद्र, ओमपाल, लक्ष्मीचंद आदि ने आश्रम में आवासित प्रभुजी स्वरूप आवासी के साथ मिलकर कृष्ण को पालने में बैठाकर झुलाया।