फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस के दाम बढ़ने से बिगड़ा रसोई का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/थानाभवन। 13 दिन में घरेलू गैस के दाम दूसरी बार बढ़ने से उपभोक्ताओं की जेब पर भार पड़ा है, तो रसोई का बजट भी गड़बड़ा गया है।
विज्ञापन

14.2 किग्रा के एलपीजी सिलिंडर के दाम 642 रुपये प्रति सिलिंडर से बढ़कर 692 रुपये प्रति सिलिंडर हो गए हैं। पांच किलोग्राम के व्यवसायिक सिलिंडर के दाम 405 रुपये से बढ़कर 418 रुपये प्रति सिलिंडर, बड़े व्यावसायिक सिलिंडर के दाम 1287 रुपये प्रति सिलिंडर से बढ़कर 1323 रुपये हो गए हैं। यह मूल्य वृद्धि मंगलवार से लागू हो गई है।
इससे पहले दो दिसंबर को तेल कंपनियों ने रसोई गैस के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी। 13 दिन में दूसरी बाद गैस के दाम बढ़ने से उपभोक्ता परेशान है। खासतौर पर इस महीने दो बार में 100 रुपये की बढ़ोतरी होने से गृहणियां नाखुश हैं। उनका कहना है कि लगातार दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ रहा है। सरकार को आम आदमी की सहूलियत को ध्यान में रखकर गैस के दाम तय करने चाहिए।
विज्ञापन

--
ये बोलीं गृहणियां
सब्जियों के दामों में कुछ कमी आने से राहत महसूस भी नहीं कर पाए थे तो इस महीने में दो बार रसोई गैस के दाम बढ़ाने से मुश्किल हो गई है। 100 रुपये एक महीने में बढ़ाना बोझ लग रहा है। - पूनम सैनी, थानाभवन।
--
एलपीजी सिलिंडर के दाम में महीने में दो बार इजाफा कोरोना काल में बड़ा झटका है। आम आदमी की स्थिति को ध्यान में रखकर राहत दी जानी चाहिए। - मीना देवी, थानाभवन।
--
इस महीने 13 दिन में रसोई गैस के दाम दो बार में 100 रुपये बढ़ा दिए। इससे उनका बजट बिगड़ गया है। सरकार को आम आदमी की सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए। - सविता गुप्ता, मोहल्ला रामशाला शामली।
--
सरकार को रसोई गैस के दाम नियंत्रित करने चाहिए। सर्दी में वैसे ही गैस की खपत ज्यादा होती है, ऊपर से दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। - सारिंदा शर्मा, मोहल्ला ब्राह्मणान शामली
विज्ञापन

--
दिसंबर माह में तेल कंपनियों ने रसोई गैस के दाम दो बार में 100
रुपये बढ़ाए हैं। मंगलवार से यह दाम लागू होंगे। पहले 1.29 रुपये सब्सिडी उपभोक्ता के खाते में भेजी जा रही थी। इस महीने जब से दाम बढ़े है, तब से यह तय नहीं हो पाया कि सब्सिडी कितनी मिलेेगी। इसलिए किसी उपभोक्ता के खाते में सब्सिडी नहीं आई है। - रतन सिंह निर्वाल, अध्यक्ष शामली एलपीजी एसोसिएशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें