डीएम ने जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। डीएम ने जिले के सभी गेहूं क्रय केंद्रों को क्रियाशील करने, किसान अपने गेहूं को बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराएं जाने के भी निर्देश दिए है।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम अखिलेश सिंह ने कर करेत्तर की बैठक को लेकर समीक्षा की। उनके राजस्व के अपने-अपने लक्ष्य को प्रत्येक माह पूर्ण करने की कार्य योजना बनाई जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। डीएम ने कहा कि क्रय केंद्र पर बैठने, पेयजल की व्यवस्था की जाए। क्रय प्रदर्शन बोर्ड भी लगाए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि गेहूं खरीद के लिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार भी किया जाए। उन्होंने कहा कि बिचौलियों के माध्यम से गेहूं खरीद की शिकायत पर संबंधित पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार शुक्ल, उप जिलाधिकारी शामली सुरजीत सिंह, उपजिलाधिकारी कैराना अमित पाल शर्मा, उप जिलाधिकारी ऊन सुरेंद्र सिंह, तहसीलदार शामली प्रीति सिंह, तहसीलदार कैराना रणवीर सिंह, आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।