फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर को बीयर में दिया जहरीला पदार्थ, गंभीर

Mon, 27 Feb 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कुछ लोगों ने एक किशोर को बीयर में जहरीला पदार्थ दे दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आरोपी उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला रेफर कर दिया गया। शिकायत पुलिस को की गई, पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


दिल्लू निवासी नई बस्ती ने कोतवाली में तहरीर देते हुए  बताया कि कुछ लोग उसके घर के सामने आने-जाने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते थे। जिसके बाद उसने आरोपियों को कई बार रोका। आरोप है कि इसी बात को लेकर आरोपी उससे रंजिश रख  रहे थे। आरोप है कि रविवार को आरोपी उसके लड़के अमित (17) को अपने साथ ले गए। 

आरोपियों ने उसको बीयर में जहरीला पदार्थ पिला दिया। हालत बिगड़ने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। खेत पर काम   करने वालों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां से उसे मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें