फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के यहां नहीं लगने देंगे विद्युत मीटर

Mon, 27 Feb 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली के सेंट आरसी स्कूल में भाकियू की पंचायत में मौजूद किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली।  मुंडेट रोड स्थित सेंट आरसी स्कूल में रविवार को भाकियू की बैठक हुई। इसमें बिजली के मीटर लगाने, गन्ना भुगतान न करने सहित अन्य समस्याओं पर किसानों ने गुस्सा जाहिर किया। इन समस्याओं को लेकर आगे के आंदोलन की रणनीति भी तैयार की गई।
विज्ञापन


भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष पप्पू मलिक के नेतृत्व में क्षेत्र के आसपास के गांवों कुरमाली, कुड़ाना, चूनसा, बहावड़ी आदि से पहुंचे किसानों की बैठक हुई। इसमें किसानों ने विद्युत निगम की ओर से जबरन लगाए जा रहे मीटर और गन्ना भुगतान न होने पर गहरा रोष जताया। इसके अलावा कानपुर में भाकियू जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी का विरोध जताया।

बैठक में ऋषिपाल ने कहा कि जब किसानों को समय पर गन्ना भुगतान और फसलों का सही दाम नहीं मिल रहा है तो किसान बिजली का बिल कहां से देंगे। उन्होंने कहा कि पांच हजार रुपये का बिल होते ही किसानों का उत्पीड़न शुरू कर दिया जाता है। ऐसे हालात में अब जबरन विद्युत मीटर लगाए जा रहे हैं। नरेश प्रधान और कालूराम प्रधान ने कहा कि गन्ना भुगतान समय पर न होने से किसान सबसे अधिक परेशान हैं। किसानों ने कहा कि जिनके पास खेती के अलावा आय का अन्य साधन नहीं है।  
विज्ञापन


बैठक में विद्युत निगम और गन्ना विभाग के विरोध में आंदोलन पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि जल्द ही मिल द्वारा गन्ना भुगतान न किया गया और विद्युत मीटर का फैसला वापस नहीं लिया गया तो कड़ा विरोध जताया जाएगा। एक मार्च को कानपुर में किसानों की पंचायत में शामिल होने की अपील भी की गई। अध्यक्षता गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह ने की। संचालन देवराज पहलवान ने किया। कालू प्रधान, नरेंद्र, महेंद्र, बबलू, बिटटू, सहदेव, राकेश, भूरा प्रधान, रगबीर फौजी, बिट्टू कुरमाली, देवेंद्र, बिजेंद्र, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें