फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने कराया मुंडन, अर्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन  

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
नए और पुराने संपूर्ण बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का तीसरे दिन भी कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना जारी रहा। धरनास्थल किसानों ने मुंडन कराया और अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सवित मलिक ने कहा कि किसान बकाया गन्ना भुगतान लेने के बाद धरना समाप्त किया जाएगा।  कलक्ट्रेट में 21 जनवरी को विशाल पंचायत करके निर्णायक आंदोलन निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को नए और पुराने संपूर्ण बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर  किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का तीसरे  दिन कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना जारी रहा। धरनास्थल पर तीसरे दिन किसानों ने बकाया भुगतान की मांग लेकर  सचिन कुमार, जयपाल सिंह, वीरेंद्र कुड़ाना सिर का मुंडन कराया। इसके बाद अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। चौधरी श्याम सिंह की अध्यक्षता में बेमियादी धरने पर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने कहा कि तीन दिन तक किसानों का कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन चल रहा है, अभी तक किसानों के बकाया भुगतान की चीनी मिले और सरकार सुध नहीं ले रही है। 21 जनवरी को किसानों की कलक्ट्रेट में विशाल पंचायत होगी। जिसमें  गन्ना आंदोलन  को आगे चलाए जाने का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की नहीं सुन रही है। इस मौके पर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मनोज पंवार, जयवीर सिंह कुड़ाना, मास्टर भोपाल सिंह, संजीव लिलौन, रणवीर सिंह, अकबर अली, श्याम सिंह गुर्जर, इसरार त्यागी मौजूद रहे। संचालन पर जगवीर सिंह फौजी ने किया।

सरकार को मृत मानकर अलविदा करेंगे किसान
शामली। पिछले साल और नए साल के बकाया भुुगतान नहीं होने से किसानों ने प्रदेश की सरकार को मृत मानकर अलविदा किया जाएगा। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने बताया कि शनिवार को सरकार को मृत मानकर नमाज अदाकर अलविदा किया जाएगा। शनिवार को दोपहर दो बजे नमाज अदा कराई जाएगी। उधर, भारतीय किसान मजदूूर संयुक्त यूनियन के प्रवक्ता राजवीर सिंह विद्रोही ने बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों के आंदोलन का समर्थन किया है।
विज्ञापन


गन्ना आंदोलन के चलने से मिलों ने किया 17 करोड़ रुपये का भुगतान
शामली। पिछले तीन दिन से चले रहे गन्ना आंदोलन के चलते चीनी मिल किसानों के दबाव में आई है। जिले की तीनों मिलों ने 17  करोड़ रुपये का बकाया भुगतान कर दिया है। जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर अनिल भारती ने बताया कि जिले की ऊन और थानाभवन मिल ने पिछला साल का बकाया भुगतान पूरा कर दिया है। राणा समूह की ऊन मिल ने नए सत्र के गन्ना पेराई में दस करोड़, थानाभवन मिल ने दो करोड़ और शामली चीनी मिल ने पिछले सत्र में पांच करोड़ रुपये बकाया में  समितियों में भिजवाया है। उनका कहना कि आंदोलित किसान शामली मिल का पिछले सत्र का पूरा गन्ना भुगतान, नए सत्र में 14 दिन के भुगतान की मांग पर अड़े हैं। डीएम शामली ने किसानों से सोमवार तक समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें