फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले भी हुआ रिश्तों और भरोसे का कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले भी हुआ रिश्तों और भरोसे का कत्ल
विज्ञापन

शामली। लालच के वशीभूत रिश्तों की डोर कमजोर पड़ रही है। यही वजह है कि रिश्तों और भरोसे के कत्ल की घटनाएं हो रही हैं। पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। लोगों को समझना होगा कि एक गलत कदम पूरे परिवार को मुश्किल में डाल देता है।
बुधवार रात गांव लांक में जमीन के लालच में भतीजे ने अविवाहित चाचा की गोली मारकर हत्या करके रिश्तों को कलंकित किया है। करीब पांच माह पूर्व शामली के चर्चित भजन गायक अजय पाठक परिवार हत्याकांड में भी रिश्ते और विश्वास दोनों का खून हुआ था। आरोपी हिमांशु सैनी पर पाठक परिवार को पूरा भरोसा था, लेकिन 30 दिसंबर 2019 की रात को आरोपी ने अजय पाठक, उनकी पत्नी, बेटी और बेटे का कत्ल कर दिया। घर में रखी नकदी और गहने लूटने के लिए वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श मंडी के गांव सिक्का में 2019 में पारिवारिक विवाद के चलते युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना में छोटे भाई की पत्नी और उसके परिवार के लोग शामिल थे। कैराना क्षेत्र में नवंबर 2019 में मामूली कहासुनी को लेकर युवक ने अपनी मां, बहन और भाई पर फायरिंग कर दी थी, जिसमें तीनों परिजन घायल हो गए थे। 2012 में कैराना क्षेत्र के गांव पावटी कलां में जमीन के विवाद को लेकर सगे भाई की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें