फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किक बॉक्सिंग में पहुंचे कई जिलों के खिलाड़ी

Tue, 31 May 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली।
विज्ञापन
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झिंझाना। शामली किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को कस्बा बिडौली स्थित सैनिक पब्लिक स्कूल में हुई प्रतियोगिता में कई जनपदों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रबंधक सेवानिवृत्त कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में  शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत के खिलाड़ियों  ने भाग लिया। सुबह 10 बजे शुरू हुई प्रतियोगिता में 70 खिलाड़ी पहुंचे। दो राउंड में हुई प्रतियोगिता मेें अव्वल रहने वाले 10 खिलाडिय़ों को गोल्ड मेडल दिए गए।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद और प्रबंधक सुभाष चंद्र ने कार्तिक, रजनीश, मुकुल तोमर, दीपक (सभी मुजफ्फरनगर), लविश, नमन, दिव्यांका, श्वेता, हर्षित (सहारनपुर), विनित चौधरी, रजत शर्मा (शामली) को मेडल दिए। इस दौरान जगदीश कोरी, आजाद रावल, मेनपाल, पुष्पेंद्र वशिष्ठ, लोकेश शर्मा, देवेंद्र प्रधान, रविंद्र, तेजस्वी शर्मा, संसार सिंह, अनुराग शर्मा, शुभम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें