फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हाईवे जाम करने के मामले में डीएम-एसपी से मिले खाप चौधरी

Sat, 18 Apr 2026 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बाबरी क्षेत्र के गांव गोहरपुर में पिछले महीने छात्र अभि निवासी गांव तलवा माजरा की 25 मार्च को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसकी मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। अगले दिन परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पानीपत-खटीमा हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दियाा था। इस मामले में बाबरी थाने पर हाईवे जाम करने के मामले में 13 नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में खाप चौधरी शुक्रवार को डीएम और एसपी से मिले।
विज्ञापन

मृतक के पिता सुनील की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को इस मामले में गठवाला खाप चौधरी राजेंद्र सिंह, दुष्यंत मलिक, अजीत, नरेंंद्र, वननोद, धीरज व महक सिंह आदि डीएम अरविंदइ कुमार चौहान से मिले। राजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि पुलिस जाम के मामले में ग्रामीणों पर एनएसए की कार्रवाई करने की तैयारी में है। उन्होंने डीएम से ग्रामीणों पर दर्ज प्राथमिकी को खारिज करने और एनएसए की कारवाई न करने की मांग की। इसके बाद उन्होंने एसपी एनपी सिंह से मिलकर अपनी मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें